Site icon बातचीत.

भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया पौधारोपन

WhatsApp Image 2024 05 28 at 7.10.15 PM

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया।
मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुये भाजपा किसान मोर्चा ने पौधारोपण का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनायें रखने में अपना योगदान दें।
मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवन्त सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में पौधारोपन का विशेष अभियान चलायेगा। जिसकी शुभारंभ आज भाजपा प्रदेश कार्यालय से मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के करकमलो से किया गया।
इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र त्यागी, पाली जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राठौड़, भानूप्रताप जघीना, भाजपा टोंक मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी/कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version