Banned Bank Paytm: RBI ने Paytm बैंक पर बड़ा कदम उठाया, क्या बैंक जल्द ही बंद हो जाएगा? पूरी जानकारी प्राप्त करें!

Screenshot 2024 02 17 at 10.03.55 AM

Banned Bank Paytm: Paytm, जो हमारे देश में बहुत लोकप्रिय है, हमें अपनी Paytm Payments Bank की सुविधा भी देती है, जिससे कई ग्राहक जुड़े हुए हैं। हालाँकि, Paytm Bank से जुड़े ग्राहकों के लिए बुरी खबर है।

इसका कारण यह है कि Reserve Bank of India (RBI) ने Paytm Payments Bank Limited पर एक बड़ा कदम उठाया है. इससे Paytm Bank के ग्राहक परेशानी में हैं क्योंकि वे नहीं जानते कि RBI के इस कदम से क्या बदलाव होंगे।
यही कारण है कि आज इस पोस्ट में हम Paytm Bank Banned के बारे में पूरी जानकारी देंगे। ताकि आप Paytm Bank Banned के बारे में पूरी जानकारी पा सकें, इस पोस्ट के अंत तक बने रहें।

RBI ने Paytm पर क्या कार्रवाई की?Bank Paytm Banned

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने Paytm पर कड़े कदम उठाए क्योंकि उसने कई बैंकिंग नियमों का उल्लंघन किया है। RBI ने कहा कि Paytm की ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटरों की रिपोर्ट में कई नियमों का उल्लंघन हुआ है।

अब RBI ने Paytm पर एक्शन लेते हुए 29 फरवरी से Paytm Payments Bank के ग्राहकों के लिए क्रेडिट और डिपॉजिट करने की सुविधा को बंद करने का फैसला किया है। 29 फरवरी के बाद आपका खाता Paytm Payments Bank में है तो आप किसी से पैसा डिपॉजिट या मंगवा नहीं सकते। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसके साथ Paytm Payments Bank से जुड़े अधिकांश सेवाओं पर भी रोक लगा दी है।

RBI ने Paytm FASTag और Paytm Postpaid की सुविधाओं पर भी रोक लगा दी है, लेकिन आप अपने Paytm FASTag में बचा हुआ बैलेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन बैलेंस खत्म होने के बाद इसमें रिचार्ज करना होगा।

क्या Paytm App अब नहीं चलेगा?

RBI ने Paytm पर इस कार्रवाई के बाद कई लोगों ने सोचा कि क्या मेरा Paytm ऐप बंद हो जाएगा? तो हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं होगा, आप अपना Paytm App पहले की तरह बिना किसी परेशानी के चलाते रहेंगे।

आपको बता दें कि रिज़र्व बैंक ने Paytm Payments Bank पर प्रतिबंध लगाया है, न कि Paytm की अन्य सेवाओं पर। इसका अर्थ है कि आप Paytm पर पहले की तरह UPI पेमेंट, रिचार्ज, बिजली बिल, पानी का भुगतान, Paytm Gold, Paytm Money आदि सभी सेवाओं का उपयोग बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं। इन सभी सेवाओं का उपयोग करने के लिए आपको अन्य बैंकों जैसे HDFC, Axis, SBI आदि का उपयोग करना होगा।

इसलिए आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है; आप अपना Paytm ऐप जैसे पहले कर सकते हैं। RBI की इस कार्रवाई से सिर्फ Paytm Payments Bank के ग्राहकों ही प्रभावित होंगे, न कि Paytm App का उपयोग करने वालों।

Paytm शेयरों में गिरावट

RBI की इस कठोर कार्रवाई के बाद Paytm के शेयरों में 20% तक की गिरावट आई है। One97 Communication Limited नामक Paytm कंपनी 2 फरवरी 2024 को प्रति शेयर 487 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

हालाँकि, Paytm के सीईओ विजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 29 फरवरी के बाद भी ग्राहक हमारे सभी सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। हमारे ग्राहकों को इससे कोई चिंता नहीं होगी क्योंकि हम अभी अन्य बैंको के साथ पार्टनरशिप करने वाले हैं।

आप इससे जुड़े किसी भी प्रश्न को पूछने के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं।

हम आशा करते हैं कि आप इस लेख से Paytm Bank Banned के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर चुके हैं. इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि वे भी जान सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *